पश्चिम बंगाल

गुरु नानक देव की 557वीं जयंती पर शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

Admindelhi1
24 Nov 2026 3:16 PM IST
गुरु नानक देव की 557वीं जयंती पर शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि
x
प्रकाश पर्व पर CM शुभेंदु अधिकारी का संदेश, गुरु नानक देव के आदर्शों को किया नमन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरु नानक देव की 557वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गुरु नानक देव के आदर्शों को याद किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव की शिक्षाएं सत्य, समानता, मानवता, भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं। उनके विचार समाज में शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सिख समुदाय के पवित्र उद्घोष 'वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह' के साथ श्रद्धा व्यक्त की।

गौरतलब है कि गुरु नानक देव का जन्म 1469 में वर्तमान पाकिस्तान के ननकाना साहिब में हुआ था। उनकी जयंती को गुरु नानक गुरुपर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष अरदास, कीर्तन, नगर कीर्तन और लंगर आयोजित किए जाते हैं।

Next Story