पश्चिम बंगाल

शुभेंदु अधिकारी ने सीएम के खिलाफ दी शिकायत, कहा- एक्शन नहीं लिया तो धरना करेंगे

SHIDDHANT
10 Oct 2025 8:58 PM IST
शुभेंदु अधिकारी ने सीएम के खिलाफ दी शिकायत, कहा- एक्शन नहीं लिया तो धरना करेंगे
x
West Bengal पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत को लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल से मुलाकात की और सीएम ममता बनर्जी पर चुनाव आयोग के अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया। बीजेपी ने पत्र में लिखा कि जब कोई राज्य की मुख्यमंत्री खुलेआम उन अधिकारियों को धमकाती हैं, जिन्हें चुनावी निष्पक्षता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो यह प्रशासनिक तंत्र में डर का माहौल पैदा करता है। पार्टी ने इसे केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं बल्कि लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश बताया।

बीजेपी ने पत्र में यह भी मांग की कि ममता बनर्जी द्वारा अधिकारियों को दी गई धमकी का तत्काल संज्ञान लिया जाए, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों की सुरक्षा एवं स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए। शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह लिखित शिकायत देने आए हैं और यह मामला बहुत गंभीर है। उन्होंने बताया कि कल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नबान्न में मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा हमला किया, जो संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा लोकतंत्र के लिए खतरा है।

उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री के पास मुख्य चुनाव अधिकारी के खिलाफ कोई ठोस जानकारी है, तो उसे सार्वजनिक किया जाए। अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक जानकारी नहीं दी गई, तो यह माना जाएगा कि मुख्यमंत्री सत्ता खोने के डर से ऐसा कर रही हैं। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन हुआ है और इसकी जानकारी दे दी गई है। अगर चुनाव आयोग ने कार्रवाई नहीं की तो पार्टी धरना देने पर मजबूर होगी। इसके अलावा अधिकारी ने बताया कि सुजीत बसु के घर पर छापेमारी की गई है। 17 नगरपालिकाओं के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और चेयरमैन इन काउंसिल समेत कई लोग भ्रष्टाचार में शामिल पाए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
Tagsममता बनर्जीपश्चिम बंगालबीजेपीचुनाव आयोगशुभेंदु अधिकारीमुख्य निर्वाचन अधिकारीधमकीनबान्नसंविधानलोकतांत्रिक मूल्यएफआईआरचुनावी अधिकारियों की सुरक्षाभ्रष्टाचारसुजीत बसुनगरपालिका चेयरमैनवाइस चेयरमैनचुनावी निष्पक्षताधरना प्रदर्शनराजनीतिक तनावप्रशासनिक तंत्रराज्य सरकारसत्ता संघर्षचुनावी प्रक्रियान्यायिक कार्रवाईपत्राचारलोकतंत्र खतराराज्य प्रशासनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story