पश्चिम बंगाल

CCTV में दिखी दिल दहला देने वाली वारदात, कॉलेज में घसीटते दिखे दो आरोपी

Saba Naaz
30 Jun 2025 9:54 AM IST
CCTV में दिखी दिल दहला देने वाली वारदात, कॉलेज में घसीटते दिखे दो आरोपी
x
Kolkata कोलकाता : कोलकाता में हुई भयावह वारदात को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसके हवाले से दावा किया गया कि फुटेज में दो आरोपी पीड़िता को घसीटकर कॉलेज के अंदर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
कोलकाता पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज में कोलकाता की एक लॉ छात्रा को दो आरोपियों की ओर से कॉलेज गेट से कॉलेज परिसर के अंदर घसीटा जा रहा है। यहीं छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा के साथ 25 जून को संस्थान के दो वरिष्ठ छात्रों और एक पूर्व छात्र ने गार्ड रूम में कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।
सीसीटीवी फुटेज से पीड़िता की शिकायत की पुष्टि होती है। शिकायत में पीड़िता ने कहा था कि मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा ने दो अन्य लोगों को उसे जबरन गार्ड रूम में ले जाने के लिए कहा था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'सीसीटीवी फुटेज पीड़िता के आरोपों की पुष्टि करते हैं। इसमें तीन आरोपियों, सुरक्षा गार्ड और पीड़िता दिखाई दे रहे हैं। हम फिलहाल फुटेज की जांच कर रहे हैं।
' पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, क्योंकि उसने मुख्य आरोपी के विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। अब तक चार लोगों मनोजीत मिश्रा, प्रोमित मुखर्जी, जैद अहमद और कॉलेज गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मनोजीत ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, जबकि अन्य दो ने उसका वीडियो बनाया और ब्लैकमेल किया।
Next Story