पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के केशपुर से भारी मात्रा में बम मिलने से इलाके में सनसनी

Admin Delhi 1
25 March 2022 3:18 PM IST
पश्चिम बंगाल के केशपुर से भारी मात्रा में बम मिलने से इलाके में सनसनी
x

सिटी न्यूज़ स्पेशल: पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर से शुक्रवार को भारी मात्रा में बम मिलने से सनसनी फैल गई। ये बम अलग-अलग चार बालटियों में भर कर रखे गये थे। घटना केशपुर थाना अंतर्गत ढालहरा 13 ग्राम पंचायत के हुरुलुलुर डांगा क्षेत्र की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतनी अधिक मात्रा में बम यहां किसने रखे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह इलाके के एक जंगल से चार बाल्टी बरामद हुई। उन बाल्टियों में करीब सौ बम मौजूद थे। पुलिस और बम स्क्वायड की टीम ने बमों को जब्त किया। पुलिस इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।


Next Story