पश्चिम बंगाल

कोलकाता से दुखद खबर: मां और बेटे ने कर्ज के कारण की आत्महत्या

Admin Delhi 1
1 April 2022 2:57 PM IST
कोलकाता से दुखद खबर: मां और बेटे ने कर्ज के कारण की आत्महत्या
x

सिटी न्यूज़: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे दमदम में किराये के मकान पर रह रहे कर्ज में डूबी महिला और उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली। दोनों के सड़े-गले शव शुक्रवार सुबह घर का दरवाजा तोड़कर निकाले गए। यह जानकारी दमदम पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान श्रावणी पाल और संदीप पाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हावड़ा के आंदुल के रहने वाले हैं। दोनों करीब छह महीने पहले दमदम के नवपल्ली में किराये के मकान में रहने आए थे। तीन महीने तक इन्होंने मकान का किराया दिया। इसके बाद किराया भी नहीं चुका पाए। कुछ दिन से यह लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे थे।

पुलिस का कहना है कि संदीप के मामा कुछ दिन से लगातार दोनों को फोन कर रहे थे। वह संपर्क न होने से परेशान थे। वह सीधे घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। वहां दोनों मृत मिले। इसके बाद दमदम थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों पर काफी कर्ज था। करीब सात दिन पहले दोनों की मौत हुई है। बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मां की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा।

Next Story