पश्चिम बंगाल

RG Kar मामला: सीएम ममता और जूनियर डॉक्टरों के बीच बैठक शुरू

Harrison
21 Oct 2024 6:07 PM IST
RG Kar मामला: सीएम ममता और जूनियर डॉक्टरों के बीच बैठक शुरू
x
Kolkata कोलकाता। अगस्त में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या की घटना से उत्पन्न गतिरोध को हल करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों के बीच सोमवार शाम को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में बहुप्रतीक्षित बैठक शुरू हुई।बनर्जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के सत्रह डॉक्टर शामिल हुए। बैठक में मुख्य सचिव मनोज पंत, गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम, डीजीपी राजीव कुमार, एमएसवीपी और शहर के मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल भी मौजूद थे।
Next Story