पश्चिम बंगाल

छठ महापर्व पर रेल यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेनों की सेवा रहेगी जारी

Admindelhi1
11 Nov 2026 12:03 PM IST
छठ महापर्व पर रेल यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेनों की सेवा रहेगी जारी
x
छठ पूजा के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रेलवे जारी रखेगा विशेष ट्रेन सेवाएं

कोलकाता: छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रखने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से छह विशेष ट्रेनें निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चलाई जाएंगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 08105 राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल 19 से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08106 झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल 20 से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 08109 शालीमार-दरभंगा स्पेशल 17 से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08110 दरभंगा-शालीमार स्पेशल 18 से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 20 से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 08626 पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल 21 से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी।

रेलवे के इस निर्णय से छठ पूजा के दौरान बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

Next Story