पश्चिम बंगाल

TMC में बगावत, ‘सिंबल’ पर सियासी घमासान

Saba Naaz
2 July 2026 4:45 PM IST
TMC में बगावत, ‘सिंबल’ पर सियासी घमासान
x

पश्चिम बंगाल: राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) का आंतरिक विवाद अब दिल्ली तक पहुंच गया है। रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी के 10 बागी विधायक चुनाव आयोग पहुंचकर पार्टी के नाम, सिंबल और फंड पर दावा कर रहे हैं। यह पूरा मामला अब चुनाव आयोग (Election Commission of India) के सामने विचाराधीन है।

बागी गुट का दावा है कि उनके पास दो-तिहाई विधायकों का समर्थन है, इसलिए पार्टी का अधिकार और सिंबल उन्हीं का है। रीतब्रत बनर्जी सहित कई विधायक जल्द ही मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे। बागी गुट ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बदलाव करते हुए नेतृत्व से ममता बनर्जी को हटाया है।

इधर, कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए बागी नेताओं पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है, उन्हें दोबारा वापस नहीं लिया जाएगा। ममता ने सख्त शब्दों में कहा कि “गद्दार हमेशा गद्दार ही रहते हैं।”

पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा प्रायोजित साजिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बागी नेता राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं और यह विवाद बाहरी ताकतों के इशारे पर खड़ा किया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम से पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

Next Story