पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश शुरू, राज्य प्रशासन हाई अलर्ट पर

Admin2
9 May 2022 12:19 PM GMT
पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश शुरू, राज्य प्रशासन हाई अलर्ट पर
x
कोलकाता समेत बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश शुरू हो गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :चक्रवात 'असानीÓ के असर से कोलकाता समेत बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश शुरू हो गई है। अगले शुक्रवार तक तूफान व बारिश की आशंका है। इसे देखते हुए राज्य प्रशासन हाई अलर्ट पर है। राज्य के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी ने चक्रवात को लेकर सोमवार दोपहर राज्य सचिवालय नबान्न में जरुरी बैठक की और इससे निपटने के लिए की जा रहीं तैयारियों का जायजा लिया।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक चक्रवात बंगाल की खाड़ी में 21 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिण व दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ बढ़ रहा है। वर्तमान में यह ओडिशा के पुरी से 680 किलोमीटर दूर है। चक्रवात के असर से बुधवार व गुरुवार को पूर्व मेदिनीपुर, उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कोलकाता में भी शुक्रवार तक बारिश हो सकती है। सोमवार को कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों में अच्छी बारिश हुई। कोलकाता की कई सड़कें जलमग्न हो गईं।
Next Story