पश्चिम बंगाल

Purba Medinipur: विवाहित महिला के साथ पांसकुड़ा में अमानवीय घटना, पुलिस जांच में जुटी

Admindelhi1
4 Nov 2025 11:27 AM IST
Purba Medinipur: विवाहित महिला के साथ पांसकुड़ा में अमानवीय घटना, पुलिस जांच में जुटी
x

पूर्व मिदनापुर: पांसकुड़ा के सुंदरनगर क्षेत्र में विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस मामले में दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह (होम) भेजा गया है।

अदालत के फैसले के बाद पुलिस ने सोमवार शाम जानकारी दी।उन्होंने बताया रविवार देर शाम पीड़िता अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। उसका पति काम के सिलसिले में बाहर था। इसी दौरान घर के भीतर स्थित हरिमंदिर में दीप जलाने गई महिला पर दो नाबालिगों ने हमला किया। उन्होंने महिला का मुंह दबाकर जबरन कमरे में घुसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग आरोपितों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद अदालत के निर्देश पर उन्हेंबाल सुधार गृह (होम) भेज दिया गया।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध शराब का अड्डा चल रहा था और वही नाबालिग अक्सर महिला का पीछा करते थे। उन्होंने कई बार आपत्ति भी जताई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। आखिरकार, इसी का नतीजा यह दर्दनाक वारदात बनी।

Next Story