पश्चिम बंगाल

बंधक बनाकर रखे गए सिविल इंजीनियर को पुलिस ने छुड़ाया, सात गिरफ्तार

Deepa Sahu
18 July 2022 1:54 PM GMT
बंधक बनाकर रखे गए सिविल इंजीनियर को पुलिस ने छुड़ाया, सात गिरफ्तार
x
महानगर के बागुइआटी इलाके में बंधक बनाकर रखे गए।

कोलकाता, महानगर के बागुइआटी इलाके में बंधक बनाकर रखे गए, सिविल इंजीनियर को पुलिस ने छुड़ाते हुए इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भास्कर माजी नामक सिविल इंजीनियर हावड़ा के उलबेरिया इलाके में स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। गत शनिवार सुबह वे 10 लाख रूपये लेकर लेनदारों को देने बागुइआटी गए थे। लेनदारों ने उसी दौरान उन्हें बंधक बना लिया था।

इसके बाद भास्कर की पत्नी को फोन करके उन्होंने कहा कि उनके पति जो रुपये लेकर आए हैं, वे जाली हैं। उन्होंने भास्कर को छोड़ने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं होने के कारण भास्कर के परिवार वालों ने जमीन के कागजात देने की बात कही। बंधक बनाकर रखने वाले लोग राजी हो गए। इस बीच भास्कर के घर वालों ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने भास्कर के घर के आसपास मोर्चा जमा लिया। लेनदारों को लोग जब जमीन के कागजात लेने घर आए तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और उनकी निशानदेही पर सिविल इंजीनियर को छुड़ाते हुए बाकी लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि भास्कर 10 लाख रुपये किसे देने गए थे और वे रुपये क्या वाकई में जाली थे ? यह भी पता लगाया जा रहा है कि उन लोगों ने भास्कर को किसी अन्य इरादे से तो बंधक बनाकर नहीं रखा था? इस बाबत भास्कर के घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है।



Next Story