- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- पश्चिम बंगाल के कई...
पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में पुलिस की छापेमारी, अवैध हथियार और बम बरामद

कोलकाता, पश्चिम बंगाल में अवैध हथियारों और बम का पता लगाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के एक दिन बाद पुलिस की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को कई जिलों में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। बनर्जी ने बृहस्पतिवार को बीरभूम जिले के बोगतुई गांव का दौरा किया था, जहां इस सप्ताह की शुरुआत में आठ लोगों को जिंदा जला दिया गया था।मुख्यमंत्री ने अपने दौरे पर पुलिस को आदेश दिया था कि वह पूरे राज्य में बम और अवैध हथियारों का पता लगाने के लिए कार्रवाई करे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ''हमने बीरभूम, पश्चिमी मिदनापुर सहित राज्य के विभिन्न जिलों में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इन हथियारों को जब्त कर लिया गया है जबकि पेट्रोल बम को सीआईडी और पुलिस के बम निरोधक दस्ते द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया है। कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।''





