- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- श्रीरामपुर में पुलिस...
पश्चिम बंगाल
श्रीरामपुर में पुलिस की छापेमारी, केलो समेत 14 आरोपित पकड़े गए
Admindelhi1
24 Oct 2026 10:10 AM IST

x
श्रीरामपुर में पुलिस की सख्त कार्रवाई, 14 आरोपियों की गिरफ्तारी
हुगली: श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कुख्यात अपराधी रंजीत सिंह उर्फ केलो समेत 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, केलो को पियारापुर इलाके में एक एसयूवी की तलाशी के दौरान पकड़ा गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने वाहन से एक आग्नेयास्त्र, दो जिंदा कारतूस, 10 ताजे बम और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद किए। वहीं, दिल्ली रोड समेत विभिन्न इलाकों से अन्य 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। केलो के खिलाफ हत्या, डकैती, रंगदारी, मादक पदार्थों से जुड़े मामलों और धमकी समेत 21 मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को सभी आरोपितों को अदालत में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया गया था।
Next Story





