पश्चिम बंगाल

पुलिस ने पांच बदमाशों को किसी साजिश को अंजाम देने से पहले किया अंदर

Admin Delhi 1
22 Jun 2022 4:57 PM IST
पुलिस ने पांच बदमाशों को किसी साजिश को अंजाम देने से पहले  किया अंदर
x

सिलीगुड़ी क्राइम न्यूज़: किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने से पहले माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने पांच बदमाशों को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम तापस किन्नर, तपन राय, गणेश प्रसाद, सागर और विवेक डोम है। पुलिस ने बदमाशों के पास कई हथियार भी बरामद किये है।

बताया गया है कि माटीगाड़ा थाने की पुलिस को देर रात हवाई सिंह ब्रिज इलाके में संदिग्ध कुछ युवकों को देखे जाने की खबर मिली। खबर मिलते ही पुलिस ने अभियान चलाकर पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के बाद बदमाशों के पास से धारदार हथियार और लोहे की रॉड समेत कई सामान बरामद हुआ। जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह सभी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के इकट्ठा हुए थे। पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story