पश्चिम बंगाल

आसनसोल में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
27 Nov 2026 1:24 PM IST
आसनसोल में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार
x
हीरापुर में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के पैर में लगी गोली

आसनसोल: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले में शुक्रवार सुबह फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रताप दास नामक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हीरापुर थाना क्षेत्र के इस्माइल इलाके में प्रताप दास के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर हीरापुर थाना पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने संयुक्त अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिसकर्मियों को देखते ही गोली चलाने का प्रयास किया। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें प्रताप दास घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

इससे पहले गुरुवार को भी पुलिस ने प्रताप दास की तलाश में अभियान चलाया था। उस दौरान आरोपी कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

शुक्रवार सुबह मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल घायल प्रताप दास का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Next Story