- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- कोलकाता में पुलिस ने...
कोलकाता। निमता थाना की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांटेड बांग्लादेशी अपराधी को धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपित का नाम रबीउल गाजी है. रबीउल को पुलिस (Police) सियालदह से गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि नगरबाजार, दमदम व निमता क्षेत्र में लंबे समय से रबीउल गाजी पेड़ों से नारियल काटने या पेड़ काटने के नाम पर उन घरों को अपना निशाना बनाता था जहां कम लोग होते थे. फिर मौका पाकर जब घर में कोई अकेला होता था तो वह झांसा देकर घर में घुस जाता था और व्यक्ति पर भारी वस्तू से वार कर घर को लूट कर फरार हो जाता था. विशाल दमदम इलाके से रबीउल के खिलाफ एक के बाद एक शिकायतें आ रही थीं. फिर नागेरबाजार थाना की पुलिस (Police) ने रबीउल को पकड़ने के लिये उस पर दस हजार रुपये के इनाम की घोषणा की. निमता थाना की पुलिस (Police) ने उसे गिरफ्तार कर लिया. /भानुप्रिया





