पश्चिम बंगाल

पुलिस ने नरेन्द्रपुर से फर्जी चिकित्सक को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
21 Jun 2022 1:48 PM GMT
पुलिस ने नरेन्द्रपुर से फर्जी चिकित्सक को किया गिरफ्तार
x

सिटी क्राइम न्यूज़: दक्षिण 24 परगना जिले के नरेन्द्रपुर थाना इलाके से पुलिस ने एक झोला छाप चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। आरोपित चिकित्सक का नाम अशोक मंडल है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपित शख्स विगत दो वर्षों से इलाके में बतौर चिकित्सक खुद का चेंबर खोल कर लोगों का इलाज कर रहा था। वह किसी अन्य चिकित्सक का रजिस्ट्रेशन नंबर इस्तेमाल कर दवा प्रिस्कक्राईब करता था। सूत्रों के अनुसार, अलीपुरदुआर के एक चिकित्सक मोहित कुमार राय का रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग कर अशोक चिकित्सा कर रहा था। मंगलवार सुबह वह शराब के नशे में एक मरीज का इलाज कर रहा था। इस दौरान उसकी असलियत सामने आई। शराब के नशे में वह रोगी एवं उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज करने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ले गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार वह रोगी देखने के अलावा मृत्यु प्रमाणपत्र भी देता था। उसके किराये के मकान में क्लिनिक खोल रखा था जिसे उसने लाइफ लाइन क्लिनिक नाम दिया था। स्थानीय लोगों के आरोप के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इस बारे में मकान मालकिन कविता दास ने कहा कि अशोक फर्जी चिकित्सक है इस बात की उसे जरा भी भनक नहीं थी। लॉकडाउन के समय उसने किराए पर मकान लेकर चेंबर खोला था। उसने अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिखाया था। वह पिछले तीन सालों से रोगी देख रहा था। बीच-बीच में वह नशा करके रोगी देखता था और गाली-गलौज किया करता था। हालांकि उसके इलाज से किसी को नुकसान होने की बात सामने नहीं आई है।

Next Story