पश्चिम बंगाल

पुलिस ने लाखों रूपये की गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
16 July 2022 1:48 PM GMT
पुलिस ने लाखों रूपये की गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
x

सिटी क्राइम न्यूज़: सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की एनजेपी थाने की पुलिस ने गांजे के एक बड़ी खेप को बिहार तस्करी होने से पहले पकड़ा है। इस मामले में एक आरोपित जय सरकार को गिरफ्तार किया गया है जो कूचबिहार का रहने वाला है। शनिवार को एनजेपी थाने की पुलिस ने बताया कि सूचना मिली की थाना क्षेत्र से गांजे की बड़ी खेफ तस्करी होने वाला है। इसके बाद फूलबाड़ी के आमाईदिघी इलाके के एक होटल से जय सरकार को बीती रात हिरासत में लिया गया। जय के पास से एक पिकअप वैन जब्त किया गया। जब पिकअप वैन की गहन तलाशी ली गई तो गुप्त चैंबर से 42 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसे वह बिहार ले जाने के फ़िराक में था। जब्त गांजे का अनुमानित मूल्य दो लाख रूपये है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story