पश्चिम बंगाल

हिंदू सम्मेलन में जुटे लोग, विधायक सुशांत घोष भी हुए शामिल

Admindelhi1
2 Nov 2026 2:33 PM IST
हिंदू सम्मेलन में जुटे लोग, विधायक सुशांत घोष भी हुए शामिल
x
दिगरुईघाट में सम्मेलन के दौरान दिखा उत्साह, शामिल हुए विधायक

हुगली: पुरशुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दिगरुईघाट इलाके में आयोजित एक हिंदू सम्मेलन में रविवार को खानाकुल के विधायक सुशांत घोष शामिल हुए। सम्मेलन को लेकर इलाके में धार्मिक माहौल और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक सुशांत घोष ने आयोजकों, कार्यक्रम के संयोजकों और उपस्थित लोगों से बातचीत की। सम्मेलन के दौरान हिंदू समाज की एकता, आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया।

स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के कारण सम्मेलन खास चर्चा का विषय रहा। विधायक सुशांत घोष की मौजूदगी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह देखा गया।

Next Story