पश्चिम बंगाल

गिधनी स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा ट्रेनों के ठहराव का लाभ

Admindelhi1
8 Oct 2026 11:42 AM IST
गिधनी स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा ट्रेनों के ठहराव का लाभ
x
20 से 26 अक्टूबर तक गिधनी में ट्रेनों का विशेष ठहराव

झाड़ग्राम: रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गिधनी स्टेशन पर आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 20 से 26 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी।

रेलवे की तरफ से बुधवार शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान ट्रेन संख्या 12813 हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस गिधनी स्टेशन पर शाम 7:30 बजे पहुंचेगी और 7:32 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12814 टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी और 7:22 बजे रवाना होगी। दोनों ट्रेनों के लिए यह व्यवस्था 20 अक्टूबर से लागू होगी।

ट्रेन संख्या 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस सुबह 8:48 बजे गिधनी पहुंचेगी और 8:50 बजे रवाना होगी। यह व्यवस्था 21 अक्टूबर से लागू होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 12872 टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस दोपहर 3:10 बजे पहुंचेगी और 3:12 बजे रवाना होगी। इसके लिए ठहराव 20 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

इसी तरह ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस शाम 6:18 बजे गिधनी पहुंचेगी और 6:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 18029 एलटीटी मुंबई-शालीमार एक्सप्रेस सुबह 7:44 बजे पहुंचेगी और 7:46 बजे रवाना होगी। इन दोनों ट्रेनों के लिए क्रमश: 20 अक्टूबर और 18 अक्टूबर से अस्थायी ठहराव लागू होगा।

ट्रेन संख्या 22891 हावड़ा-रांची (वाया टाटानगर) इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर 3:11 बजे गिधनी पहुंचेगी और 3:13 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 22892 रांची-हावड़ा (वाया टाटानगर) इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर 12:13 बजे पहुंचेगी और 12:15 बजे रवाना होगी। दोनों ट्रेनों के लिए यह व्यवस्था 21 अक्टूबर से लागू होगी।

रेलवे प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि 24 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 18033 हावड़ा-घाटशिला मेमू एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 18034 घाटशिला-हावड़ा मेमू एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय के अनुसार ही चलेंगी।

Next Story