पश्चिम बंगाल

बस की चपेट में आने से एक युवती की मौत, 5 घायल

Ritisha Jaiswal
6 Oct 2022 6:08 PM IST
बस की चपेट में आने से एक युवती की मौत, 5 घायल
x
पश्चिम बंगाल में विजय दशमी की देर रात सियालदह में लापरवाह बस की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई.वहीं 5 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है.सभी घायलों को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पश्चिम बंगाल में विजय दशमी की देर रात सियालदह में लापरवाह बस की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई.वहीं 5 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है.सभी घायलों को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इनमें से दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है.इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस के हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है.ड्राइवर फरार हो गया है.पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है. गौरतलब है कि बसों की लापरवाही के वजह से आये दिन पश्चिम बंगाल में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत होती रहती है प्रशासन की ओर से अर्लट किये जाने के बाद भी बस ड्राइवर अपनी आदतों से बाज नहीं आते है.

महिला व उसका परिवार दुर्गापूजा घूमने के लिये निकले थे
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार की देर रात महिला अपने परिवार वालों के साथ दुर्गापूजा घूमकर घर वापस आ रही थी इसी दौरान यह घटना घटी . पुलिस सूत्रों के मुताबिक रूट नंबर 46 की बस एनआरएस से राजाबाजार जा रही थी. इसी दौरान उसने महिला व उसके परिवार को धक्का मार दिया.हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को रेस्क्यू कर एसएसकेएम ले जाया गया. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।


Next Story