- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- अभिषेक बनर्जी के घर के...
पश्चिम बंगाल
अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर बुलडोजर एक्शन पर दिलीप घोष बोले, 'गैरकानूनी निर्माण सब जगह टूट रहा है'
jantaserishta.com
13 Nov 2026 11:34 AM IST

x
कोलकाता: ममता-टीएमसी गुट के सांसद अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चलाए गए बुलडोजर को लेकर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि गैरकानूनी ढंग से हुए निर्माण और कब्जे हर जगह से हटाए जा रहे हैं, यह सिर्फ अभिषेक बनर्जी से जुड़ा मामला नहीं है। कोलकाता में रास्ते और फुटपाथ कम हैं। उन पर बिल्डिंग बनेगी तो जनता को समस्या होगी।
पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "गैरकानूनी ढंग से जो निर्माण हुए हैं, कब्जे हुए हैं, उसे हटाया जा रहा है। कोलकाता में रास्ते कम हैं, फुटपाथ कम हैं। उसके ऊपर कोई बिल्डिंग बना लेगा तो जनता को समस्या होती है। यह हर जगह हो रहा है। सभी जगह से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। उन्हें खुद निर्माण तोड़ना चाहिए था, हटा देना चाहिए था।"
उन्होंने कहा कि विपक्ष के प्रश्न, विपक्ष क्या करेगा, उसकी बात है। सरकार को जो समाज के हित में जरूरी है, वो करेगी और अपने बलबूते पर करेगी। इसलिए दिल्ली में भी वही होगा और कोलकाता में भी वही होगा।
प्रधानमंत्री मोदी के तंज को लेकर दिलीप घोष ने कहा कि जो विपक्षी दल जेब में संविधान रखते हैं, वो संविधान को कोई मान्यता नहीं देते, सम्मान नहीं देते हैं। कभी अदालत, तो कभी लोकतांत्रिक ढांचे के जो-जो स्तंभ हैं, उन पर आघात करना उनका काम है। आज लोकतंत्र बहाल है, तभी उनको यह आंदोलन करने का, सरकार का विरोध करने का मौका मिल रहा है।
एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद की पार्टियों के गठबंधन को लेकर दिलीप घोष ने कहा कि ये लोग हर चुनाव के पहले कुछ न कुछ नाटक करते हैं। दोनों पार्टियों का कोई अस्तित्व नहीं है। दोनों पार्टियां साथ रहें या अलग रहें, इससे क्या फर्क पड़ने वाला है? भाजपा जनता का काम कर रही है। हम जनता पर पूरा भरोसा करते हैं। जनता भी भाजपा पर भरोसा करती है।
उत्तर प्रदेश चुनाव पर दिलीप घोष ने कहा कि कोई भी पार्टी अपने ढंग से रणनीति करेगी, चुनाव लड़ेगी। एआईएमआईएम की कितनी शक्ति है, क्या होगा, वो तो चुनाव में देखा जाएगा। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची में आठ विधायकों को टिकट नहीं मिलने पर घोष ने कहा कि ये सारे लोगों को हटा दें। आम आदमी पार्टी को पंजाब में फिर से कोई मौका नहीं मिलने जा रहा है। पंजाब में परिवर्तन होना ही है।
उन्होंने शांतनु सिन्हा को लेकर कहा कि उनके लिए 2.70 करोड़ कुछ नहीं हैं। शांतनु सिन्हा राय के पास जो संपत्ति है और जो प्रभाव था, वह सबको मालूम है। कितनी संपत्ति है, क्या है, आगे और आएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





