पश्चिम बंगाल

मुंबई हमले की 18वीं बरसी, वीर जवानों के बलिदान को शुभेंदु अधिकारी ने किया नमन

Admindelhi1
26 Nov 2026 3:31 PM IST
मुंबई हमले की 18वीं बरसी, वीर जवानों के बलिदान को शुभेंदु अधिकारी ने किया नमन
x
मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर शुभेंदु अधिकारी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

कोलकाता: मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों और बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सभी नागरिकों को भी याद किया।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए कई पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर देशभर में पीड़ितों और बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Next Story