- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- 4 मई को जनता ममता...
पश्चिम बंगाल
4 मई को जनता ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने वाली है : मंगल पांडे
SHIDDHANT
27 March 2026 11:10 PM IST

x
Patna पटना। बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे कुछ भी कर लें, उन्हें जनता सत्ता से हटाने वाली है।
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ममता बनर्जी के लॉकडाउन वाले बयान पर मंगल पांडे ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सत्ता में रहने के लिए हर तरह की रणनीति बना रही हैं। लेकिन, उनकी एक भी रणनीति इस बार के चुनाव में चलने वाली नहीं है। वे सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। लेकिन, इस चुनाव में उन्हें बाहर का रास्ता जनता दिखाने वाली है। 4 मई को ममता बनर्जी सत्ता से बेदखल हो जाएंगी।
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पीएम मोदी की कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक पर मंगल पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों से बातचीत की है, ताकि उन्हें अद्यतन जानकारी दी जा सके। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ खड़ा है। देश में पर्याप्त मात्रा में गैस और तेल मौजूद हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसते हुए मंगल पांडे ने कहा कि अखिलेश यादव को टीस इस बात की है कि उन्हें सीएम की कुर्सी से हटे हुए काफी समय हो गया है और उनके मन में इस बात की जिज्ञासा होती है कि कभी वे भी ऐसी बैठक में शामिल हो पाते। यूपी की जनता ने उन्हें सत्ता की कुर्सी से हटाया है।
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती पर मंगल पांडे ने सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 140 करोड़ भारतीयों के हितों को प्राथमिकता देते हुए घरेलू उपयोग के लिए पेट्रोल और डीजल पर शुल्क में कटौती की है। यह कदम सीधे आम नागरिकों की जेब पर राहत देने और जीवनयापन को आसान बनाने के लिए उठाया गया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री की सशक्त, दूरदर्शी और जनहितकारी नेतृत्व का प्रतीक है। चाहे वैश्विक परिस्थितियां कैसी भी हों, हमारी सरकार का उद्देश्य हमेशा नागरिकों की भलाई और ‘ईज ऑफ लिविंग’ को सर्वोपरि रखना है।
Tagsपटनाबिहारमंगल पांडेममता बनर्जीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव4 मईजनतासत्ता से बाहरपीएम मोदीपेट्रोल-डीजलएक्साइज ड्यूटीकटौतीमीडिया बयानअखिलेश यादवनागरिक राहतईज ऑफ लिविंगप्रधानमंत्री नेतृत्वजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





