- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- सीट से चुनाव लड़ने पर...
पश्चिम बंगाल
सीट से चुनाव लड़ने पर बोले इंद्रनील सेन, ‘ममता बनर्जी के कामों का मिलेगा जनता को जवाब’
SHIDDHANT
18 March 2026 9:50 PM IST

x
Hugli हुगली। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इंद्रनील सेन ने चंदननगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
टीएमसी उम्मीदवार इंद्रनील सेन ने कहा कि आने वाले दिनों में जनता को धीरे-धीरे सब कुछ पता चल जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आजादी के बाद जितना विकास कार्य हुआ है, उतना किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं किया, जितना ममता बनर्जी के नेतृत्व में 2011 के बाद हुआ है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बुनियादी ढांचे, सामाजिक योजनाओं और जनकल्याण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक काम किए हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता को मिला है। इंद्रनील सेन ने भरोसा जताया कि चंदननगर की जनता इन कार्यों को ध्यान में रखते हुए आगामी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करेगी।
टीएमसी उम्मीदवार ने यह भी कहा कि अगले पांच वर्षों में और भी कई विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य राज्य के हर वर्ग तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करना है और इसी दिशा में काम जारी रहेगा।
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, चंदननगर सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है, जहां विकास और जनकल्याण के मुद्दे चुनावी बहस के केंद्र में रहेंगे।
Tagsइंद्रनील सेनचंदननगर सीटटीएमसीममता बनर्जीपश्चिम बंगाल चुनावहुगली न्यूजविधानसभा चुनावजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





