- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- North Dinajpur: लकड़ी...
पश्चिम बंगाल
North Dinajpur: लकड़ी मिल में भीषण आग से भारी क्षति
Admindelhi1
4 April 2025 2:14 PM IST

x
उत्तर दिनाजपुर: भीषण आग में लकड़ी मिल जलकर खाक हो गई। घटना गुरुवार देर रात इस्लामपुर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णपुर इलाके में घटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब एक बजे स्थानीय लोगों ने लकड़ी मिल से आग की लपटों को उठते हुए देखा। जिसके बाद स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। हालांकि, आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आग पर काबू पाना संभव नहीं हो पा रहा था। बाद में दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की दो इंजन मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
मिल के मालिक ने कहा, आग भयावह होने की वजह से दमकल की पांच इंजनों को लगाया गया था। आग में लकड़ी मिल मशीन सहित लाखों रुपये की लकड़ी जल गयी है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी है।
Tagsउत्तर दिनाजपुरलकड़ी मिलभीषण आगभारी क्षतिNorth Dinajpurwood millhuge firehuge lossजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





