पश्चिम बंगाल

North Dinajpur: आइसक्रीम कारखाने में लगी आग, भारी नुकसान

Admindelhi1
17 March 2026 3:01 AM IST
North Dinajpur: आइसक्रीम कारखाने में लगी आग, भारी नुकसान
x

उत्तर दिनाजपुर: जिले के चोपड़ा थाना अंतर्गत लालबाजार इलाके में रविवार देर रात एक आइसक्रीम कारखाने में भीषण आग लगने से कारखाने की कीमती मशीनरी और कच्चा माल जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

कारखाने के मालिक ने बताया कि रात में सभी लोग सो रहे थे, तभी अचानक कारखाने में आग फैल गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इलाके के लोगों ने सबसे पहले आग बुझाने की कोशिश की। बाद में दमकल की एक इंजन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कारखाने की कीमती मशीनरी और कच्चा माल जलकर राख हो चुका था। कारखाना मालिक के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Next Story