पश्चिम बंगाल

उत्तर 24 परगना: संतान की चाहत में महिला से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में पुलिस ने ओझा को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
3 April 2022 8:34 AM GMT
उत्तर 24 परगना: संतान की चाहत में महिला से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में पुलिस ने ओझा को किया गिरफ्तार
x

सिटी क्राइम न्यूज़: जिले के देगंगा थाने की पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में शनिवार रात एक ओझा को गिरफ्तार कर किया है। संतान की चाहत में महिला ओझा के चक्कर में फंस गई थी। पुलिस के अनुसार देगंगा के हामादामा इलाके की एक महिला को विवाह के कई वर्ष बाद भी संतान नहीं हो रहा था। किसी ने महिला को सनातन दास नाम के एक ओझा की जानकारी दी। इस पर महिला संतान की चाह में ओझा दास के पास पहुंच गई।

महिला का आरोप है कि ओझा दास ने झाड़-फूंक के नाम पर उसके दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के अनुसार वह किसी भी तरह से सनातन दास से अपनी जान बचाई। पीड़ित महिला ने देगंगा थाना पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने ओझा सनातन को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच कर रही है।

Next Story