पश्चिम बंगाल

North 24 Parganas: सीवी आनंद बोस ने हाकिमपुर सीमा का किया निरीक्षण

Admindelhi1
25 Nov 2025 1:19 PM IST
North 24 Parganas: सीवी आनंद बोस ने हाकिमपुर सीमा का किया निरीक्षण
x

उत्तर 24 परगना: जिले के हाकिमपुर चेक पोस्ट का पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र की स्थिति का जायज़ा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत की।

कुछ दिन पहले इसी चेक पोस्ट पर बड़ी संख्या में बांग्लादेशियों के जमावड़े की खबर सामने आई थी। हालांकि, शनिवार को राज्यपाल के निरीक्षण के समय वहां किसी अवैध बांग्लादेशी गतिविधि का पता नहीं चला। राज्यपाल को देखने के लिए स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में जुटे। काफ़िला रोककर राज्यपाल ने आम लोगों से उनकी समस्याओं और अनुभवों के बारे में बातचीत की।

हाल के दिनों में सीमा क्षेत्रों में विभिन्न समूहों के जमावड़े, घुसपैठ के आरोप और उसे लेकर राजनीतिक विवादों ने माहौल को संवेदनशील बना दिया है। ऐसे में राज्यपाल द्वारा सीमांत क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Next Story