- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- बेंगलुरु नगर निकाय...
पश्चिम बंगाल
बेंगलुरु नगर निकाय चुनावों में ईवीएम नहीं, बैलेट पेपर से होगा मतदान
SHIDDHANT
19 Jan 2026 8:38 PM IST

x
Bengaluru बेंगलुरु। कर्नाटक राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने घोषणा की है कि बेंगलुरु के नगर निकाय चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की बजाय बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। ये चुनाव 25 मई के बाद कराए जाएंगे। कर्नाटक राज्य निर्वाचन आयुक्त जी.एस. संग्रेशी ने सोमवार को ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (जीबीए) क्षेत्र के लिए मतदाता सूची का प्रारूप जारी करने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, “ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (जीबीए) के अंतर्गत नवगठित पांच नगर निगमों के चुनाव 25 मई के बाद कराए जाएंगे और इनमें ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से मतदान होगा। संग्रेशी ने बताया कि आगामी जीबीए चुनावों के साथ-साथ जिला पंचायत, तालुक पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव भी बैलेट पेपर के जरिए कराए जाएंगे। उन्होंने कहा, “राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, सभी 369 वार्डों की वार्ड-वार प्रारूप मतदाता सूची आज सार्वजनिक निरीक्षण के लिए प्रकाशित कर दी गई है। अंतिम मतदाता सूची 16 मार्च को जारी की जाएगी।
निर्वाचन आयुक्त ने मतदाताओं से अपील की कि वे जीबीए चुनावों के लिए जारी प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें। उन्होंने कहा, “यदि किसी का नाम सूची में नहीं है, तो निर्धारित प्रारूप में आवेदन देकर नाम जुड़वाया जा सकता है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र नागरिकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो। संग्रेशी ने स्पष्ट किया कि ईवीएम का उपयोग केवल विधानसभा चुनावों में होता है और स्थानीय निकाय चुनावों में इसके उपयोग को लेकर कोई अनिवार्य नियम नहीं है।
उन्होंने कहा, “बैलेट पेपर से चुनाव कराने में कोई समस्या नहीं है। आगामी जीबीए चुनावों के साथ-साथ जिला और तालुक पंचायत चुनाव भी बैलेट पेपर से ही कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जिला और तालुक पंचायत चुनाव मई या जून में होने की संभावना है। संग्रेशी ने कहा, “सरकार को परिसीमन रिपोर्ट हमें सौंपनी है। इसके अलावा 30 जनवरी को एक याचिका की सुनवाई अदालत में निर्धारित है। इसके बाद ही हम चुनाव कराने की योजना बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव भी बैलेट पेपर से ही कराए जाएंगे। इस मौके पर ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी के चुनाव प्रभाग के विशेष आयुक्त आर. रामचंद्रन ने बताया कि जीबीए के अंतर्गत आने वाले पांच नगर निगमों की वार्ड-वार प्रारूप मतदाता सूची में कुल 88,91,411 मतदाता शामिल हैं।
Tagsबेंगलुरु नगर निकाय चुनावबैलेट पेपर मतदानईवीएम नहींकर्नाटक निर्वाचन आयोगजीबीए चुनावमतदाता सूचीजिला पंचायततालुक पंचायतग्राम पंचायत25 मई चुनावजी.एस. संग्रेशीआर. रामचंद्रनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





