पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में महिला उत्पीड़न मामले में एनसीडब्ल्यू ने पुुलिस पर उठाए सवाल

Rani Sahu
1 Aug 2023 12:35 PM GMT
पश्चिम बंगाल में महिला उत्पीड़न मामले में एनसीडब्ल्यू ने पुुलिस पर उठाए सवाल
x
कोलकाता (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के पाकुआ हाट में दो आदिवासी महिलाओं के उत्पीड़न की हालिया घटना में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया।
महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल पहुंची एनसीडब्ल्यू की टीम मंगलवार दोपहर पाकुआ हाट पहुंची और मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारियों से बात की।
रेखा शर्मा ने पुलिस अधिकारियों से सीधे सवाल किया कि पुलिस ने पीड़ितों को क्यों गिरफ्तार किया।
महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, “क्या पुलिस महज कठपुतली है? वे इस मामले की निष्पक्ष जांच क्यों नहीं करेेेगी? दोनों पीड़ित छह दिनों तक पुलिस हिरासत में थीं और पुलिस यह महसूस करने में विफल रही कि उन्होंने गलत गिरफ्तारी की है। जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता? पीड़ित आदिवासी महिलाओं को वो छह दिन कौन लौटाएगा?”
पुलिस ने अपने जवाब में कहा कि संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस उपाधीक्षक अजहरुद्दीन खान ने एनसीडब्ल्यू टीम को आश्वासन दिया कि यदि विभागीय जांच से साबित होता है कि संबंधित पुलिस अधिकारियों की गलती है, तो निश्चित रूप से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Next Story