- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- नवजोत सिंह सिद्धू का...
नवजोत सिंह सिद्धू का अमरिंदर पर वार - जो अंबानी को पंजाब की किसानी में ले आए

पंजाब की सियासत में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच अदावत बढ़ती जा रही है. दोनों दिग्गज नेता एक दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कैप्टन पर आरोप लगाया कि वे 3 कृषि कानूनों के शिल्पकार हैं. नवजोत सिंह सिद्धू ने आज गुरुवार को एक छोटा सा वीडियो पोस्ट करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि 3 कृषि कानूनों के शिल्पकार... जो अंबानी को पंजाब की किसानी में ले आए... जिन्होंने 1-2 बड़े कॉरपोरेट्स को फायदा पहुंचाने के लिए पंजाब के किसानों, छोटे व्यापारियों और मजदूरों को तबाह कर दिया.
पंजाब में विधानसभा चुनाव से बहुत पहले हो दोनों नेताओं के बीच अंदरुनी लड़ाई चल रही है. सिद्धू के साथ लंबे समय तक चले संघर्ष के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था. जबकि उनकी विरोध के बावजूद सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू तो पंजाब प्रदेश का कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया. हालांकि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह लंबे समय तक कांग्रेस से नाराज रहे और फिर उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया. कुछ दिन पहले उन्होंने कहा कि वह अलग पार्टी बनाने जा रहे हैं. अलग पार्टी बनाने के ऐलान के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कल बुधवार को आजतक के साथ खास बातचीत में कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के रहते कांग्रेस नीचे जाएगी. कांग्रेस जितनी जल्दी सिद्धू को पार्टी से बाहर कर दे उसके लिए उतना ही अच्छा होगा.
The Architect of 3 Black Laws … Who brought Ambani to Punjab's Kisani … Who destroyed Punjab's Farmers, Small traders and Labour for benefiting 1-2 Big Corporates !!#FarmLaws #FarmersProtest pic.twitter.com/Yn0FIwtmPf
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) October 21, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





