- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- नारकोटिक्स कंट्रोल...
पश्चिम बंगाल
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उत्तर 24 परगना में पकड़ी फैंसीडिल की बड़ी खेप
Admin Delhi 1
5 March 2022 3:07 PM IST

x
उत्तर 24 परगना जिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता इकाई ने प्रतिबंधित कफ सिरप फैंसीडिल की बड़ी खेप पकड़ी है। एनसीबी की कोलकाता इकाई के उपनिदेशक सुधांशु सिंह ने शनिवार सुबह इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि उत्तर 24 परगना जिले के बागदा में एक बिना लाइसेंस वाली गोदाम में संदिग्ध चीजें रखे होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद बीएसएफ के साथ मिलकर एनसीबी की टीम ने छापेमारी की। मौके से 18 हजार 31 बोतल फैंसीडिल बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में एक व्यक्ति का नाम सामने आया है जो फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पता चला है कि बांग्लादेश सीमा पार फैंसीडिल की तस्करी होनी थी। मामले की जांच जारी है।
Next Story





