पश्चिम बंगाल

Nadia: डिलीवरी करते समय युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

Admindelhi1
16 Dec 2025 12:48 PM IST
Nadia: डिलीवरी करते समय युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु
x

नदिया: कल्याणी-बैरकपुर एक्सप्रेस वे पर सोमवार अपराह्न सड़क दुर्घटना में एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई।

मृतक का नाम सौमेन राय है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 49 वर्षीय सौमेन राय एक फुड डिलीवरी कंपनी के लिए काम करते थे। काफी समय से वह इस काम से जुड़े हुए थे। उनका घर उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा टिकटिकी बाजार इलाके में है।

सोमवार अपराह्न कल्याणी-बैरकपुर एक्सप्रेसवे पर सौमेन तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। किसी ग्राहक के पास खाना पहुंचाने की उन्हें जल्दी थी। उस समय वह बाइक पर नियंत्रण खो बैठे और एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। इसी समय एक्सप्रेसवे पर ही पीछे की दिशा से एक चार पहिया वाहन तेजी से आ रहा था। उस चार पहिया वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना देखकर स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सौमेन को फौरन कल्याणी जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबर पाकर घटनास्थल पर कल्याणी थाने की पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से मृतक के परिवार के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Next Story