पश्चिम बंगाल

Murshidabad: कालबैशाखी के कहर से दो की जान गई

Admindelhi1
27 April 2026 2:24 PM IST
Murshidabad: कालबैशाखी के कहर से दो की जान गई
x
"तूफान में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा"

मुर्शिदाबाद: जिले के खरग्राम इलाके में कालबैशाखी तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान शरणन दास (40) जो कान्दी के कल्याणपुर गांव के निवासी थे और सावित्री घोष (60) के रूप में हुई है। जो खड़ग्राम थाना क्षेत्र के बराड़ गांव की निवासी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम अचानक तेज हवा और बारिश शुरू होने पर पांच लोग गांव की सड़क के पास एक बरगद के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिर गई। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत कान्दी महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Next Story