पश्चिम बंगाल

Mithun Chakraborty:मिथुन चक्रवर्ती ने कहा-अब राजनीति के बारे में बात नहीं करुंगा

Bharti Sahu 2
2 Jun 2024 9:09 AM IST
Mithun Chakraborty:मिथुन चक्रवर्ती ने  कहा-अब राजनीति के बारे में बात नहीं करुंगा
x
Kolkata News: पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए प्रचार करने वाले अभिनेता ने Mithun Chakrabortyशनिवार को राजनीति से तौबा करते हुए कहा कि अब वह राजनीति के बारे में बात नहीं करेंगे और एक अभिनेता तौर पर पेशेवर करियर की शुरुआत करेंगे।
70 वर्षीय चक्रवर्ती ने उत्तरी कोलकाता में मतदान करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘आज मैं एक महत्वपूर्ण बात की घोषणा करता हूं कि मेरी पार्टी के निर्देशानुसार मैंने 30 मई तक राजनीति की और अब मेरे लिए कोई राजनीति नहीं है।
अब से मैं अपने पेशेवर करियर पर ध्यान केंद्रित करूंगा।’ उन्होंने कहा कि वह करीब 30 से 40 मिनट तक मतदान लाइन में खड़े रहे और फिर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि कतार में खड़े हुए बिना वोट डालने के अनुरोध के बावजूद उन्होंने ऐसा इंकार कर दिया और आधे घंटे से अधिक समय तक लाइन में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Next Story