- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- मंत्री प्रवेश वर्मा ने...
पश्चिम बंगाल
मंत्री प्रवेश वर्मा ने बंगाल और असम में भाजपा की जीत पर जताई खुशी
SHIDDHANT
4 May 2026 9:04 PM IST

x
Bangal बंगाल: पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा के आवास के बाहर जलेबी बनी। प्रवेश वर्मा खुद जलेबी छानते हुए नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने झालमुड़ी और जलेबी बांटकर खुशी का इजहार किया। प्रवेश वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में ऐतिहासिक विजय के बाद कार्यकर्ताओं संग झालमुड़ी और जलेबी के साथ यह खुशी साझा की। यह सिर्फ जीत का जश्न नहीं, बल्कि उस विचारधारा की विजय है जिसकी नींव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने रखी थी, जिनके सपनों का बंगाल आज नई दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प ले रहा है।
आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में यह परिवर्तन संभव हुआ है। वर्षों तक चले कुशासन, भय और तुष्टीकरण की राजनीति के बाद जनता ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष के संगठनात्मक नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। आज हर कार्यकर्ता की आंखों में खुशी के साथ जिम्मेदारी का भाव भी है। यह जीत अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है विकास, सुरक्षा और सम्मान के उस मार्ग की, जिसकी अपेक्षा बंगाल की जनता लंबे समय से कर रही थी।
प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मुझे याद है कि साल 2021 में जब पश्चिम बंगाल की धरती पर कदम रखा था तो हर गली, हर चेहरे में एक डर था। लोग बोलते कम थे, आंखों से ज्यादा कहते थे, 'क्या हमें भी कभी सच में आजादी मिलेगी?' वो बंगाल, जहां लोकतंत्र की आवाज दबाई जा रही थी, जहां साहस करने वालों को सजा मिलती थी और जहां उम्मीद सिर्फ दिलों में छुपी थी। आज वही बंगाल बदल गया है। आज जनता ने डर को हराकर भरोसे को चुना है। ये सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा, "ये उन अनगिनत लोगों की जीत है जिन्होंने डर के साये में भी लोकतंत्र पर विश्वास नहीं छोड़ा। वो सपना, जो 2021 में अधूरा था, आज साकार हो गया। बंगाल ने बता दिया कि जब जनता ठान ले तो सबसे बड़ा भय भी हार जाता है।"
प्रवेश वर्मा ने कहा, "बंगाल की झालमुड़ी, रसगुल्ले की मिठास और जीत की खुशबू के साथ आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं सहयोगियों के साथ पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाया। यह जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं के समर्पण और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।"
Tagsप्रवेश वर्माभाजपा जीतदिल्ली जश्नपश्चिम बंगाल चुनावएनडीएजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





