- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- पारिवारिक विवाद में...
पारिवारिक विवाद में बांस से पीटकर अधेड़ की हत्या, एक गिरफ्तार
![पारिवारिक विवाद में बांस से पीटकर अधेड़ की हत्या, एक गिरफ्तार पारिवारिक विवाद में बांस से पीटकर अधेड़ की हत्या, एक गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/18/1595828-1.webp)
कोलकाता : दक्षिण 24 परगना में पारिवारिक विवाद में बांस से पीटकर एक अधेड़ की हत्या किए, जाने की घटना प्रकाश में आई है। इस मामले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना दक्षिण 24 परगना के बिष्णुपुर की है। मृतक का नाम मंगल प्रमाणिक है। वह क्षेत्र के आंधारमानिक क्षेत्र में बूथ संख्या 22 का तृणमूल कोषाध्यक्ष था। जबकि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम देबाशीष प्रमाणिक है। वह भाजपा कार्यकर्ता बताया गया है।जानकारी के मुताबिक आरोपित और मृतक के बीच पारिवारिक संबंध था। दक्षिण 24 परगना के बिष्णुपुर के आंधारमानिक क्षेत्र का रहने वाला मंगल प्रमाणिक सोमवार की सुबह सोनारपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के गोबिंदपुर स्थित मछली फार्म पर गया था। हादसा आढ़त में काम करने के रास्ते में हुआ। सोनारपुर के लांगलबेडिय़ा इलाके में बांस से पीटा गया। उसे कथित तौर पर देबाशीष प्रमाणिक नाम के एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने पीटा। मंगल को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक सब खत्म हो चुका था। देबाशीष और मंगल के पारिवारिक संबंध हैं। देबाशीष का विवाह मंगल के ममेरे भाई की पुत्री से हुआ है।