- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Medinipur: दो...
Medinipur: दो मोटरसाइकिलों की टक्कर से दर्दनाक हादसा, मछली व्यवसायी की मौत

मेदिनीपुर: पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा में बुधवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक मछली व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के मकरामपुर निवासी दुलाल पात्र (55) के रूप में हुई है।
दुलाल पात्र बुधवार सुबह व्यवसाय के सिलसिले में बेलदा मछली बाजार से मछली खरीदने आए थे। मछली लेकर घर लौटने के दौरान बेलदा थाना क्षेत्र के कालिबागिचा इलाके में उनकी मोटरसाइकिल की विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दुलाल पात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
स्थानीय लोगों द्वारा दुर्घटना की सूचना दी गई, तत्काल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मी और बेलदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को बरामद कर थाने ले जाया गया है।





