- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Medinipur: पश्चिम...
Medinipur: पश्चिम मेदिनीपुर में ठंड का पारा गिरा, न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड

मेदिनीपुर: वर्ष 2025 का अंतिम दिन पश्चिम मेदिनीपुर जिले के निवासियों के लिए इस सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। बुधवार सुबह जिले के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रभाव देखा गया। जंगलमहल सहित पूरा जिला वर्तमान में भीषण शीतलहर की चपेट में है।
विद्यासागर विश्वविद्यालय के मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह 6:35 बजे न्यूनतम तापमान 8.45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस चालू शीतकालीन सत्र का अब तक का सबसे कम तापमान है। पिछले कुछ दिनों से मेदिनीपुर शहर और आसपास के इलाकों में तापमान नौ से 10 डिग्री के बीच बना हुआ था, लेकिन साल के आखिरी दिन इसमें और गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि जिले के वनाच्छादित क्षेत्रों (जंगलमहल) में तापमान शहर की तुलना में और भी कम हो सकता है। घने कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम रही, जिससे जनजीवन और यातायात पर भी असर पड़ा है।
पानीघाटा–बागडोगरा सड़क हादसे में महिला डॉक्टर की मौत, चार अन्य घायल ये खबर भी पढ़े : पानीघाटा–बागडोगरा सड़क हादसे में महिला डॉक्टर की मौत, चार अन्य घायल
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक जंगलमहल सहित समूचे जिले में इसी तरह की ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।





