पश्चिम बंगाल

Medinipur: शुरुआती ट्रेंड में भाजपा को बढ़त, कांटे की टक्कर जारी

Admindelhi1
4 May 2026 2:06 PM IST
Medinipur: शुरुआती ट्रेंड में भाजपा को बढ़त, कांटे की टक्कर जारी
x

मेदिनीपुर: विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, जबकि कुछ सीटों पर कड़ा मुकाबला बना हुआ है।

झाड़ग्राम विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मीकांत साव 2872 वोटों से आगे चल रहे हैं।

इसी तरह खड़गपुर विधानसभा सीट पर पहले राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष लगभग 1500 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

सबंग विधानसभा सीट पर पहले राउंड के बाद तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मानस रंजन भुइयां 413 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मेदिनीपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार शंकर गुच्छैत 7334 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

दासपुर और घाटाल विधानसभा सीटों पर भी पहले राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार आगे बताए जा रहे हैं, जबकि चंद्रकोणा सीट पर दोनों प्रमुख दलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

खेजुरी विधानसभा सीट के पहले राउंड की मतगणना में भाजपा को 5779 वोट और तृणमूल कांग्रेस को 4706 वोट मिले हैं। इस तरह यहां भाजपा 1073 वोटों से आगे चल रही है।

मतगणना जारी है और आने वाले राउंड में रुझानों में बदलाव संभव माना जा रहा है।

Next Story