- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- पंचायत चुनाव में सबसे...
पश्चिम बंगाल
पंचायत चुनाव में सबसे अधिक केंद्रीय बलों की तैनाती मुर्शिदाबाद जिले में, 19 राज्यों की पुलिस भी आई
Admin2
6 July 2023 12:28 PM IST

x
कोलकाता | पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव प्रचार में बढ़ती हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर केंद्रीय बलों की तैनाती की रूपरेखा आखिरकार राज्य चुनाव आयोग ने तैयार कर ली है।
आयोग ने केंद्र सरकार को पत्र भेजा है। इसमें बताया गया है कि सबसे अधिक केंद्रीय बलों की तैनाती मुर्शिदाबाद जिले में होगी। यहां राजनीतिक संघर्ष की सबसे अधिक घटनाएं घटी हैं। इसके अलावा 19 राज्यों की पुलिस को भी चुनाव सुरक्षा के लिए बुलाया गया है।
मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की 45 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। पूर्व मेदिनीपुर और हावड़ा जिलों में केंद्रीय बलों की 37 कंपनियां तैनात होंगी। उत्तर 24 परगना में 35, पूर्व बर्दवान में 33, नादिया में 31, दक्षिण 24 परगना और मालदा में 30 कंपनियां, कूचबिहार और हुगली में 28 कंपनियां तैनात की जाएंगी। कलिम्पोंग में केंद्रीय बल की तैनाती नहीं है। बंगाल पुलिस के अलावा 19 अन्य राज्यों की पुलिस भी तैनात होगी।
1. तेलंगाना पुलिस
2. अरुणाचल पुलिस
3. केरल पुलिस
4. त्रिपुरा पुलिस
5. कर्नाटक पुलिस
6. गुजरात पुलिस
7. चंडीगढ़ पुलिस
8. पंजाब पुलिस
9. बिहार पुलिस
10. छत्तीसगढ़ पुलिस
11। तमिलनाडु पुलिस
12. महाराष्ट्र पुलिस
13. हैदराबाद पुलिस
14. गोवा पुलिस
15. मिजोरम पुलिस
16. झारखंड पुलिस
17. नगालैंड पुलिस
18. राजस्थान पुलिस
19. आंध्र प्रदेश पुलिस
इन सभी बलों के जवान राज्य पुलिस के साथ तालमेल कर अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद मंगलवार को केंद्रीय बलों की 20 कंपनियां पूर्वी बर्दवान पहुंचीं। जिले में केंद्रीय बलों की 10 कंपनी झारखंड से, पांच कंपनी बिहार से और पांच कंपनी ओडिशा से आई है। इससे पहले केंद्रीय बलों की एक कंपनी पूर्व बर्दवान आई थी।
Tagsजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजPublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newspublic relationbig newscountry-world newsstate-wise newstoday's newsbig NewsNew NewsDaily NewsBreaking News
Next Story





