पश्चिम बंगाल

मॉडलिंग ऑफर के बहाने विवाहिता के साथ गैंगरेप, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 May 2022 7:43 PM IST
मॉडलिंग ऑफर के बहाने विवाहिता के साथ गैंगरेप, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

हुगली: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में मॉडलिंग ऑफर के बहाने एक विवाहिता के साथ गैंगरेप किया गया. आरोप है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी महिला को मॉडलिंग करवाने का झांसा देकर एक फ्लैट में ले गए. इसके बाद महिला को शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया. घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, हुगली जिले के श्रीरामपुर इलाके में दीपक घोष और विश्वजीत दास नाम के दो आरोपियों ने एक महिला को मॉडलिंग करने का झांसा दिया. दोनों आरोपी महिला को एक फ्लैट में ले गए. इसके बाद जबरन महिला को शराब पिलाई और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. महिला ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पति को दी. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई.

पीड़िता के पति ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी पत्नी को धमकी भी दी. इस मामले की शिकायत पुलिस से की है. पीड़िता के पति का आरोप है कि दोनों अभियुक्त इससे पहले भी कई लड़कियों को बहला-फुसलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें और उनकी अश्लील तस्वीरें ले चुके हैं. चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी श्रीरामपुर जोन डॉ. अरविंद आनंद ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपी दीपक घोष और विश्वजीत दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story