- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- ममता बनर्जी ने बोलीं...
ममता बनर्जी ने बोलीं यह बात...कोलकाता से दिल्ली तक करूंगी आंदोलन
![ममता बनर्जी ने बोलीं यह बात...कोलकाता से दिल्ली तक करूंगी आंदोलन ममता बनर्जी ने बोलीं यह बात...कोलकाता से दिल्ली तक करूंगी आंदोलन](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/30/1659937--.webp)
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर। Mamata Banerjee In Durgapur: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार की शाम सड़क मार्ग से दुर्गापुर पहुंचीं। शहर के सिटी सेंटर सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 100 दिन के काम का रुपये नहीं मिलने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा व कहा कि केंद्र गंदी राजनीति कर रहा है। ममता बनर्जी ने कहा कि संविधान के नियम के अनुसार 100 दिन के काम के रुपये 15 दिन में मिलने चाहिए, लेकिन हमलोगों को दिसंबर से छह हजार करोड़ रुपये नहीं मिला है। केंद्र सरकार यहां से जीएसटी ले रही है, लेकिन हमारे हक को भी देने में देरी की जा रही है। भाजपा व केंद्र सरकार की गंदी राजनीति के कारण ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लाक, युवा, छात्र, महिला, आदिवासी, खेत मजदूर, ओबीसी सभी को एकजुट होकर केंद्र के इस नीति के खिलाफ पांच व छह जून को बूथ स्तर पर आंदोलन करना होगा, भाजपा जवाब दो, प्रधानमंत्री जवाब दो नारे के साथ आंदोलन होगा।