- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- पश्चिम बंगाल में ममता...
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जमीन खिसक रही : झारखंड भाजपा अध्यक्ष
SHIDDHANT
28 March 2026 10:23 PM IST

x
BANGAL बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी के बयान, 'अगर आप बंगाल को टारगेट करेंगे, तो मैं दिल्ली को टारगेट करूंगी,' पर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शनिवार को ममता सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।
आदित्य साहू ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "ममता बनर्जी इस प्रकार की धमकी देकर क्या बताना चाहती हैं? पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव है और उसमें जमीन खिसकते देख वह ऐसा बयान दे रही हैं।"
उन्होंने कहा, "ममता सरकार ने सरकार की जनता के लिए कोई काम नहीं किया है। विकास पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। बंगाल के लोग देख रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैसे गरीबों के लिए काम करते हैं। देश के आजाद होने के बाद वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने प्रत्येक घरों के दरवाजे तक दस्तक देकर अनेक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है।"
आदित्य साहू ने कहा, "बंगाल ऐसा राज्य है, जहां पर केंद्रीय योजनाओं को भटकाया जाता है। अगर वह लागू भी होती हैं तो उसका नाम बदल दिया जाता है। ममता बनर्जी ने बंगाल में कोई काम नहीं किया है और जब वह देख रही हैं कि राज्य में बंगाल में बदलाव की बहार चल रही है, तो वह इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रही हैं। उन्हें भी अच्छी तरह से पता है कि जनता उन्हें सिरे से खारिज करने जा रही है।"
भाजपा नेता ने कहा, "जहां तक दिल्ली की बात है, दिल्ली में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को सर आंखों पर लेकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। ऐसे में इस प्रकार की गीदड़-भभकी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा डरने वाली नहीं है।"
Tagsममता बनर्जी बयानदिल्ली टारगेटपश्चिम बंगालझारखंड भाजपाआदित्य साहूविकास ठपपीएम मोदीकेंद्रीय योजनाएंराजनीतिक बयानबाजीबंगाल विधानसभा चुनावजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





