- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Maldah: मालदह पुलिस ने...
Maldah: मालदह पुलिस ने अपहरण रोककर युवक को बरामद किया

मालदह: ज़िले की रतुआ थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को बिहार से सकुशल बरामद किया, जिसे कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था।
घटना रविवार की है जब रतुआ थाना को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को एक वाहन में जबरन बैठाकर दुर्गापुर के रास्ते नकटी होते हुए बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही नकटी पुल पर पुलिस ने नाका चेकिंग शुरू की और एक संदिग्ध वाहन को रोक लिया।
जांच में पता चला कि अपहृत व्यक्ति का नाम बिष्णु मंडल (25) है, जो भूपति मंडल का पुत्र है और उत्तर बालुपुर बंधुटोला गांव का निवासी है। आरोपित व्यक्ति का नाम हसन (34) है और वह रतुआ थाना इलाके का निवास है। दोनों आपस में दोस्त थे और एक साथ कारोबार करते थे।
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को हसन ने अपने दोस्त बिष्णु मंडल को अपनी स्कूटी से बिहार के कटिहार ज़िले के अमदाबाद थाना अंतर्गत बागलागढ़ भेजा था। लेकिन वहां पहुंचने पर बिष्णु को उन लोगों ने बंधक बना लिया, जिनके पास उसे हसन ने भेजा था। बिहार के उन व्यक्तियों का दावा था कि हसन से उन्हें पैसे मिलने हैं, और जब तक भुगतान नहीं होता, वे बिष्णु को नहीं छोड़ेंगे।
रतुआ थाना की पुलिस टीम ने मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर तुरंत कार्रवाई की और बिहार पुलिस की मदद से पहले बिष्णु मंडल को बागलागढ़ से खोजा। बाद में उसे रोशन थाना इलाके के लावा गांव स्थानीय पुलिस की सहायता से उसे सकुशल बरामद कर लिया गया और रतुआ लाया गया।
घटना को लेकर पीड़ित के बड़े भाई की शिकायत पर रतुआ थाने में एक विशेष मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।





