पश्चिम बंगाल

Malda: सिविक वॉलंटियर की मौत से इलाके में सनसनी

Admindelhi1
7 May 2026 11:38 AM IST
Malda: सिविक वॉलंटियर की मौत से इलाके में सनसनी
x
"पुलिस जांच में जुटी, मौत पर सवाल"

मालदा: जिले के समसी इलाके में एक सिविक वालंटियर की संदिग्धावस्था में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अनिसुर अली के रूप में हुई है, जो चांचल थाने में कार्यरत थे। पुलिस और परिवार के अनुसार, अनिसुर पिछले डेढ़ साल से समसी के इमामनगर में किराए के मकान में अपनी पत्नी और दो साल की बेटी के साथ रह रहे थे। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उनके घर से ही उनका शव बरामद हुआ।

परिजनों का कहना है कि कम वेतन और बढ़ते कर्ज के कारण वह लंबे समय से आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। इसी वजह से उनके इस कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है और अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी रज़िया सुल्ताना अब छोटे बच्चे के साथ बेसहारा हो गई हैं। परिवार ने उनके लिए सरकारी नौकरी की मांग की है। इस घटना से चांचल थाना और समसी इलाके में शोक का माहौल है।

Next Story