- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Mamata Banerjee को...

WestBengal:तृणमूल कांग्रेस (TMC) में अंदरूनी कलह एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंच गई है। पार्टी के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने उस प्रस्ताव का समर्थन किया है जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सक्रिय राजनीति से हटाकर केवल ‘मुख्य सलाहकार’ की भूमिका में रखने की बात कही गई है। सूत्रों और बयान के अनुसार, सुदीप बंद्योपाध्याय ने एक बांग्ला चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि पार्टी के कई सांसद और विधायक संगठन को बचाने के लिए नए ढांचे की मांग कर रहे हैं। बागी गुट का दावा है कि ममता बनर्जी का सम्मान करते हुए उन्हें मार्गदर्शक और चीफ एडवाइजर की भूमिका दी जानी चाहिए। सुदीप ने यह भी कहा कि उनके पास अन्य सांसदों का समर्थन भी है, जिसके चलते बागी खेमे की ताकत लगातार बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि इस गुट में अब लोकसभा के कुछ और सांसद भी शामिल हो गए हैं, जिससे उनकी संख्या बढ़कर करीब 22 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही यह गुट लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर एक अलग संसदीय दल के रूप में मान्यता देने की मांग करने की तैयारी में है।
दूसरी ओर, टीएमसी के भीतर इस घटनाक्रम को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी ने सुदीप बंद्योपाध्याय के इस कदम को राजनीतिक गद्दारी बताते हुए कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने सुदीप को राजनीतिक मंच पर आगे बढ़ाया और हमेशा संकट के समय उनका साथ दिया, लेकिन आज वही नेता पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने टीएमसी के अंदर सत्ता संतुलन और नेतृत्व को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह विवाद आने वाले समय में पार्टी की एकता और संगठनात्मक ढांचे पर बड़ा असर डाल सकता है।





