पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति पर महुआ मोइत्रा की टिप्पणी

Saba Naaz
24 Jun 2026 3:12 PM IST
पश्चिम बंगाल की राजनीति पर महुआ मोइत्रा की टिप्पणी
x

पश्चिम बंगाल : कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पुराने राजनीतिक साथी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। महुआ मोइत्रा ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी उनके बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं और उनके साथ उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया कि जब उन्हें शुरुआत में लोकसभा टिकट नहीं मिला था, तो वह बेहद परेशान थीं और पूरी रात रोई थीं, उस समय केवल शुभेंदु अधिकारी ने ही उन्हें ढांढस बंधाया था।

महुआ मोइत्रा ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वह करीमपुर से चुनाव लड़ रही थीं, तब कई नेताओं ने उनका साथ नहीं दिया, लेकिन शुभेंदु अधिकारी ने आगे बढ़कर उनके लिए प्रचार किया और हर मुश्किल समय में उनका सहयोग किया। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय उनके पास राजनीतिक रणनीति को लेकर मदद की जरूरत होती थी और शुभेंदु अधिकारी हमेशा सहयोग करते थे।

सांसद ने यह भी कहा कि दोनों के बीच लंबे समय तक अच्छे संबंध रहे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है क्योंकि शुभेंदु अधिकारी दूसरी पार्टी में शामिल हो चुके हैं, इसलिए अब उनकी आपस में बातचीत नहीं होती है। हालांकि उन्होंने पुराने संबंधों को याद करते हुए उनके योगदान को स्वीकार किया।

इसी बातचीत में महुआ मोइत्रा ने तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के रिश्तों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वैचारिक रूप से उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ खड़ी रहती है, लेकिन टीएमसी का कांग्रेस में विलय करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी कांग्रेस की सदस्य रही हैं और उन्होंने अलग होकर तीन बार बहुमत के साथ सरकार बनाई है। महुआ ने स्पष्ट किया कि ममता बनर्जी आज भी पार्टी की संविधान के अनुसार आजीवन चेयरपर्सन हैं।

यह बयान पश्चिम बंगाल की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि इसमें पुराने राजनीतिक रिश्तों और वर्तमान दलगत स्थितियों दोनों पर खुलकर बात की गई है।

Next Story