- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- बंगाल में...
पश्चिम बंगाल
बंगाल में ‘मां-माटी-मानुष’ का अपमान हुआ, जनता वोट से देगी जवाब: नितिन नवीन
SHIDDHANT
22 April 2026 8:17 PM IST

x
निशाना
Bangal बंगाल। पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को पहले चरण के तहत वोटिंग होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दावा किया कि गुरुवार से ममता की आराजकता वाली सरकार का समापन शुरू होगा। नैहाटी में आईएएनएस से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अपनी पहली मुक्ति के लिए वोट करेगी। वे टीएमसी सरकार को हटाने के लिए वोट करेंगे। जिस प्रकार से टीएमसी के गुंडों ने हफ्ता वसूली और रंगदारी की और लोगों को प्रताड़ित किया है, जिस 'मां, माटी, मानुष' के नारे के साथ टीएमसी सरकार सत्ता में आई थी, उन्होंने उसका भी अपमान किया है। इसलिए अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। पश्चिम बंगाल की जनता इसकी शुरुआत गुरुवार को होने वाले पहले चरण की वोटिंग से करेगी।
उन्होंने कहा कि टीएमसी के लोग अराजकतावादी हैं। ये संविधान और संविधान में निर्धारित प्रक्रियाओं में विश्वास नहीं रखते। ये अपनी सत्ता और अपने शासन में विश्वास रखते हैं। ये संविधान के कानूनों को नहीं मानते। और यही कारण है कि इन्हें हर तरफ से फटकार पड़ रही है। पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर निंदा करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि मेरा मानना है कि जब भी कांग्रेस ने इतनी गिरी हुई बातें की हैं तो जनता ने उसे जवाब दिया है, और इस बार भी देगी।
नितिन नवीन ने कहा कि जब-जब कांग्रेस ने मोदी का अपमान किया, तब-तब देश की जनता मोदी को जीत का हार पहनाती है। राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिन शब्दों का प्रयोग किया है, अब बंगाल की जनता अपने वोट की चोट से उन्हें जवाब देगी। भाजपा चीफ ने एक्स पोस्ट में लिखा कि नैहाटी स्थित ‘बड़ो मां काली मंदिर’ में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां के चरणों में शीश नवाया तथा देश की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। यह पावन धाम पश्चिम बंगाल की समृद्ध आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त प्रतीक है, जहां मां काली के प्रति श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत स्वरूप देखने को मिलता है। मां का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।
Tagsपश्चिम बंगाल चुनाव 2026नितिन नवीनटीएमसीममता बनर्जीभाजपा बयानपहले चरण मतदाननैहाटीबड़ो मां काली मंदिरबंगाल राजनीतिसियासी घमासानकांग्रेस भाजपा विवादजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





